छत्तीसगढ़

Balodabazar Violence Case : बलौदाबाजार हिंसा केस में दोबारा बड़ी कार्रवाई, अमित बघेल और अजय यादव फिर पुलिस की गिरफ्त में

जिले में 10 जून 2024 को हुई बहुचर्चित हिंसा और आगजनी की घटना के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को एक बार फिर गिरफ्तार (Balodabazar Violence Case) किया गया है। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2024 और 280/2024 के तहत दर्ज मामलों में यह कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, अमित बघेल को मंगलवार शाम करीब 4 बजे केंद्रीय जेल रायपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। इसी प्रकरण में छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के प्रमुख अजय यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। अजय यादव को उप जेल बलौदाबाजार से कोर्ट लाया गया, जबकि अमित बघेल को रायपुर से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमित बघेल को पुनः केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

https://youtu.be/FvhC5XZ64Js

अब तक 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

इस हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर पुलिस की जांच लगातार जारी है। अब तक इस मामले में 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार (Balodabazar Violence Case) किया जा चुका है। जांच एजेंसियां घटनाक्रम से जुड़े सबूतों को जोड़ने और अन्य संदिग्धों की भूमिका खंगालने में जुटी हुई हैं।

आगे और खुलासों के संकेत

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। आने वाले दिनों में और लोगों की संलिप्तता उजागर हो सकती है। पुलिस ने साफ (Balodabazar Violence Case) किया है कि हिंसा कांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button