छत्तीसगढ़

Balodabazar Paddy Procurement : धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 10 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कड़ा रुख (Balodabazar Paddy Procurement) अपनाया है। धान उपार्जन केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिले के 10 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://youtu.be/2Ygj1X8AVq0

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिला कार्यालय द्वारा समीक्षा बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी कार्य के सुचारु संचालन, नियंत्रण और भौतिक सत्यापन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश लगातार (Balodabazar Paddy Procurement) दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद पीवीएच ऐप में टोकन के भौतिक सत्यापन के दौरान सही तरीके से फोटो अपलोड नहीं किए गए, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

नोटिस जारी किए गए अधिकारियों में बलौदाबाजार अनुभाग के उपार्जन केंद्र करमदा से सुशील पटेल, देवरी से शशि प्रकाश पटेल, सिमगा अनुभाग के उपार्जन केंद्र मोहरा से दीनदयाल चतुर्वेदी और सिमगा केंद्र से सिकेश ध्रुव शामिल हैं। वहीं पलारी अनुभाग से अमेरा केंद्र के प्रभात वर्मा, कसडोल अनुभाग से नरधा केंद्र के ओ.पी. भारद्वाज, सर्वा केंद्र के देवेश देवांगन, हसुवा केंद्र के पुष्पेंद्र पटेल तथा बलदाकछार केंद्र के योगेश कुमार ध्रुव को भी नोटिस जारी किया गया है।

https://youtu.be/U7QsXTgVt2I

इसके अलावा धान उपार्जन केंद्र खरतोरा में फर्जी धान खरीदी के मामले में नोडल अधिकारी देवेंद्र वर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण (Balodabazar Paddy Procurement) मांगा गया है।

कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button