देशराजनीति

Bajrang Dal’s Sharp Reply To Congress’s : हम वो है जिसने मंदिर बनाने के लिए अपना खून बहाया !

रायपुर/नवप्रदेश। Bajrang Dal’s Sharp Reply To Congress’s : अयोध्या में जैसे जैसे रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आती जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। सोशल मिडिया X में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने 22 तारीख के आयोजन पर तीखे सवाल किये हैं। कांग्रेस के इन सवालों का उतना ही तल्ख़ जवाब बजरंग दल की तरफ से दिया गया है।

पवन खेड़ा ने यह कहा- हम जानना चाहते हैं…

  • मंदिर में कौन आएगा और कौन नहीं, ये बताने वाले आप कौन हैं?
  • प्राण प्रतिष्ठा में VVIP एंट्री लगाने वाले आप कौन हैं?
  • कैमरों की फौज लेकर आधी-अधूरी प्राण प्रतिष्ठा करने वाले आप कौन हैं?
  • विज्ञापन में भगवान राम को उंगली पकड़ाकर चलाने वाले आप कौन हैं, क्या आप भगवान से ऊपर हैं?
    शंकराचार्यों को नाराज करके RSS के सरसंघचालक वहां जाकर बैठेंगे, प्रधानमंत्री मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उनकी देखरेख में करेंगे। ये कतई धार्मिक आयोजन नहीं है, ये पूरी तरह राजनीतिक आयोजन है

बजरंग दल का ये जवाब- सुनिये पवन जी हम कौन है ?

  • हम वो है जिसने मंदिर बनाने के लिए अपना खून बहाया !
  • हम वो है जिसने सालो तक कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष किया
  • हम वो है जिसने आपकी गोलियाँ खाई और प्राण दिये
  • हम वो है जिसके खून से सरयू नदी का पानी और अयोध्या की भूमि लाला हुई थी
  • हम वो है जिसने संपूर्ण भारत में मंदिर के लिये घूमकर समाज को एकजुट किया
  • हम वो है जिसने अपना घर, परिवार, व्यापार त्याग दिया मंदिर आंदोलन की लिए
  • हम वो है जिसने अपके प्रतिबंध और अत्याचार को झेला
  • हम वो है जिसने श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों और कोर्ट को श्रीराम के होने का प्रमाण देने की मेहनत
  • हम वो है जिसने श्रीराम की विरासत की रक्षा के लिये आपके अत्याचार सहे
  • हम वो है जिसने कारसेवक भाइयों की हत्या आपकी सरकारो के द्वारा होती देखी

पवन जी अब थोड़ा जान लीजिए आप कौन है ?

  • कारसेवकों की हत्या करने वाले आप है
  • श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले आप है
  • श्रीराम थे ही नहीं वो काल्पनिक है ये कोर्ट में हलफ़नामा देने वाले आप है
  • मंदिर के विरुद्ध और मुस्लिम के पक्ष के वकीलों की फ़ौज खड़ी करने वाले आप है
  • मंदिर का निर्णय ना हो इसके लिये प्रयास करने वाले आप है
  • मंदिर और भगवान श्रीराम को अपशब्द कहने वाले आप है
  • निर्दोष कारसेवकों को जला कर मारने वाले आप है

Related Articles

Back to top button