देश

Fire in chemical factory in Mohali : एक घंटे बाद आग पर पाया था काबू, तेज हवा से दोबारा भड़की

दो की हालत गंभीर. करीब 5 महिलाओं समेत 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए. चंडीगढ़ से बुलाए फायर टेंडर

नवप्रदेश डेस्क। Fire in chemical factory in Mohali : पंजाब के मोहाली (Mohali) में बड़ा हादसा हुआ है। मोहाली के कुराली में एक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory Fire) में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 8 लोग झुलस गए है। मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।

हादसे की सूचना पाते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रहा है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब 5 महिलाओं समेत 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इन सभी हो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर भी हेल्थ टीमों को भेजा गया है।

फैक्ट्री के आसपास के घर से लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और सुरक्षा टीम मौजूद है। आग बुझाने के लिए करीब 24 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास चल रहा था।

Related Articles

Back to top button