Baikunthpur MLA : अंबिका सिंहदेव ने पति की FB पोस्ट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया…सुनिए क्या कहा

Baikunthpur MLA : अंबिका सिंहदेव ने पति की FB पोस्ट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया…सुनिए क्या कहा

Baikunthpur MLA: Ambika Singhdev gave her reaction regarding husband's FB post… listen what she said

Baikunthpur MLA

कोरिया/नवप्रदेश। Baikunthpur MLA : बैकुंठपुर विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने पति अमिताभ घोष की फेसबुक पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के अमर्यादित टिप्पणी से मेरे पति बहुत दुखी हैं, इसलिए उन्होंने उनसे राजनीति छोड़ने की अपील की, लेकिन वे विपक्षी नेता के जैसी गंदी राजनीति करने वालों से नहीं डरेंगी।

संसदीय सचिव के पति अमिताभ कुमार घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील की है। सोशल मीडिया पर किया गया उनका ये पोस्ट वायरल हो गया है। उन्होंने विधायक पत्नी के पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल से इस काम में सहयोग करने का आग्रह किया है। अब इस पोस्ट पर राजनीति भी शुरू हो गई है। अंबिका सिंहदेव ने कहा कि उनके पति पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की उन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से बेहद आहत हैं।

अंबिका सिंहदेव के पति की फेसबुक पोस्ट।

अमर्यादित टिप्पणी से बेहद आहत हैं पति

संसदीय सचिव (Baikunthpur MLA) अंबिका सिंहदेव ने कहा है कि मैं विधायक होने के साथ-साथ किसी की धर्मपत्नी, मां और बहन भी हूं। ऐसे में मेरे पिता तुल्य द्वारा मुझ पर अमर्यादित टिप्पणी करने से मेरे पति का मन दुखी है। इसलिए उन्होंने आज के दौर में हो रही स्तरहीन राजनीति से मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा है, लेकिन मैं ऐसी गंदी राजनीति करने वाले लोगों से डरने वाली नहीं हूं। न मैं इस्तीफा दूंगी और न मैं मैदान छोड़ूंगी।

विधायक अंबिका ने कहा कि भैयालाल जी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें, मैं क्षेत्र की जनता की प्यार की बदौलत फिर से चुनावी समर में उतरूंगी।

बता दें कि अंबिका सिंहदेव कोरिया कुमार के नाम से विख्यात रहे प्रदेश के पहले वित्तमंत्री दिवंगत रामचन्द्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचन्द्र सिंहदेव मध्यप्रदेश में एक साथ 16 विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वे अविवाहित थे। उनके निधन के बाद अंबिका सिंहदेव उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

अंबिका सिंहदेव ने कहा कि भैयालाल राजवाड़े द्वारा मुझ पर की गई टिप्पणी को लेकर मेरे पति ने पोस्ट किया, जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री की पकड़ जनता में नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ होना तय है, इसलिए अब ये विधानसभा की दावेदारी से हटने के लिए सुरक्षित रास्ता ढूंढ रहे हैं।

विधायक अंबिका सिंहदेव की शादी के वक्त की तस्वीर।

अंबिका सिंहदेव के पति की फेसबुक पोस्ट

बताते चले कि, अंबिका सिंहदेव के पति यूके (यूनाइटेड किंगडम) बेस्ड बिजनेसमैन हैं। दंपति के दो बेटे आर्यमन और अनिरुद्ध घोष हैं। ये सभी विदेश में रहते हैं। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति ने फेसबुक पर ‘मुझे भी कुछ कहना है’ के माध्यम से पोस्ट किया और लिखा कि ”बैकुंठपुर, कोरिया विधायक और संसदीय सचिव होने के साथ अंबिका सिंहदेव बीते 26 साल से मेरी पत्नी हैं और हम एक-दूसरे को 51 सालों से जानते हैं। हमारे दो बेटे आर्यमन जय घोष और अनिरुद्ध घोष भी हैं। आज मैं मेरी धर्मपत्नी और हमारे बच्चों की मां से अनुरोध करता हूं कि वे सक्रिय राजनीति छोड़ दें”।

अमिताभ कुमार ने इसके साथ विधायक अंबिका सिंहदेव के दोनों पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल का पत्नी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इनका जिक्र करते हुए लिखा कि ‘पिछले 5 बरस से आप ही दोनों ने मेरी पत्नी के हर काम में साए की तरह साथ दिए हैं, एक आखिरी बार और दे दीजिए। हम हमारे परिवार की ओर से आप दोनों का हमेशा आभारी रहेंगे’।

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के अपशब्द

कोरिया जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व श्रम और खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कुछ दिनों पहले विधायक अंबिका सिंहदेव पर निशाना साधाते हुए अपशब्द कहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि उन्होंने किसी भी तरह की गलत टिप्पणी महिला विधायक के खिलाफ नहीं की थी। उस वक्त विधायक अंबिका सिंहदेव के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भैयालाल राजवाड़े ने कहा था कि मैंने ऐसा कोई शब्द नहीं बोला है, न ही मैंने कोई गाली जैसा शब्द बोला है, इनकी जिला पंचायत में बुरी तरह से हार हुई है, इसलिए मेरे ऊपर मेरे बयान को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा (Baikunthpur MLA) रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *