Babylon Tower Fire Raipur : रायपुर में बेबीलॉन टावर आग हादसा…रेस्टोरेंट में लोग फंसे…कलेक्टर-एसएसपी मौके पर…

Babylon Tower Fire Raipur
Babylon Tower Fire Raipur : राजधानी के तेलीबांधा इलाके में स्थित बेबीलॉन टावर अचानक आग की लपटों में घिर गया। तीसरे माले से उठती आग ने पूरे टावर को दहला दिया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही टावर के कांच टूटकर नीचे गिरने लगे जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और हालात पर नज़र बनाए हुए है।
सूत्रों के मुताबिक, टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में आधा दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए हैं। धुएं और आग की लपटों के कारण नीचे उतरना उनके लिए मुश्किल हो गया(Babylon Tower Fire Raipur) है। रेस्क्यू टीम रस्सियों और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह खुद मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं। आग की भीषणता देखते हुए अतिरिक्त दमकल दल को भी बुलाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति को एहतियातन बंद कर दिया गया है ताकि किसी बड़े हादसे(Babylon Tower Fire Raipur) को रोका जा सके। वहीं आस-पास के लोग सुरक्षा कारणों से टावर से दूर हटाए जा रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मंजर बेहद खौफनाक है। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है।