मनोरंजन

Babbu Maan : पंजाबी सिंगर बब्बू मान को बंबीहा गैंग ने दी जान से मारने धमकी, तैयार किए जा रहे थे नाबालिग लड़के

चंडीगढ़, नवप्रदेश। पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले पंजाब में सिद्धू मुसेवाला का कत्ल गैंगस्टर द्वारा कर दिया गया था।

उसके बाद सुधीर सूरी का और उसके बाद डेरा प्रेमी संदीप का भी कत्ल कर दिया गया था। वहीं अब पंजाबी गायक बब्बू मांन को भी फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आ रहा है। जिसको लेकर उनके घर के बाहर पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि अभी तक पुलिस के आला अधिकारियों ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

लेकिन मिली धमकी के तहत उनकी सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमकी बब्बू को फोन पर मिली है। बब्बू को ये धमकी बंबीहा गैंग के ग्रूप मेंबर्स की तरफ से दी गई है। 

पंजाब पुलिस की माने तो बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो, और जो नाबालिग हों।

Related Articles

Back to top button