Australia T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया को झटका, चोटिल हेजलवुड बाहर, स्टीव स्मिथ टीम में शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी-20 विश्व कप के अहम मुकाबले से कुछ घंटे पहले टीम में बड़ा बदलाव (Australia T20 World Cup) किया है। चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के 15वें सदस्य बन गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पुष्टि की कि पिंडली की चोट के कारण हेजलवुड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि वह प्रतियोगिता के अंतिम चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बाद उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले स्मिथ को चोटिल कप्तान मिशेल मार्श के कवर के तौर पर श्रीलंका भेजा गया था। मार्श ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल (Australia T20 World Cup) पाए थे, हालांकि उन्होंने रविवार को टीम के साथ अभ्यास किया, जिससे उनकी वापसी की संभावना बनी हुई है।
स्टीव स्मिथ ने फरवरी 2025 के बाद से कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन घरेलू टूर्नामेंटों में इस प्रारूप में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। ऐसे में टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनका अनुभव और तकनीक नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के काम आ सकती है।



