छत्तीसगढ़

Atmanand School : स्कूली बच्चों ने कलेक्टर से की प्राचार्य की शिकायत…फिर

जांजगीर/नवप्रदेश। Atmanand School : स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्राचार्य की मनमानी सामने आई है। इसका खुलासा कलेक्टोरेट पहुंचे स्कूल के बच्चों ने कलेक्टर से की थी। वहीं जांच के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की है। प्राचार्य जीपी चौरसिया को हटाया गया है।

बताया जा रहा है कि आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य जीपी चौरसिया अपनी मनमानी कर रहा था। इससे छात्र परेशान थे। वहीं तंग आकर छात्रों ने कलेक्टर से शिकायत की। इसके बाद अब प्राचार्य को हटाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पहले ही जांजगीर चांपा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम किया।

इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने रहवासियों (Atmanand School) से चर्चा की। वहीं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कई मामले में भी समाने आए। वहीं अब सीएम बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई हुई।

Related Articles

Back to top button