छत्तीसगढ़

ASP Akash Rao Martyr : पापा इस बार आओगे ना?” — बेटी का सवाल…जवाब से पहले ही चुप हो गया एक सिपाही…                   

सुकमा, नवप्रदेश, 9 जून। ASP Akash Rao Martyr :जिले के कोंटा थानाक्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव की मौत हो गई। अपनी बेटी से वादा किया था कि इस जन्मदिन में घर आऊंगा और साथ में जन्मदिन मनाऊंगा लेकिन वादा पूरा करने से दो दिन पहले ही शहीद हो गए। जबकि एक सप्ताह पहले आकाश राव ने अपने बेटे का जन्मदिन साथ में मनाया था। 

https://navpradesh.com/cm-vishnu-deo-sai-yoga-session/

जिले के कोंटा नगर पालिका से 2 किमी दूर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। वे 2 दिन बाद 11 जून को अपनी बेटी के जन्मदिन पर रायपुर निवास आने वाले (ASP Akash Rao Martyr)थे। उन्होंने अपनी बेटी से वादा किया था कि वे जन्मदिन साथ मनाएंगे। लेकिन नक्सलवाद से जारी जंग में वे आज शहीद हो गए। 

https://www.youtube.com/shorts/p9yDMzh9EAw

सप्ताहभर पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन

बताया जाता है कि एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे हफ्तेभर पहले ही अपने घर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन भी (ASP Akash Rao Martyr)मनाया। लेकिन परिवार के साथ यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई।  बेटी के जन्मदिन से पहले ही वे वीरगति को प्राप्त हो गए।  कल महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button