Assembly Elections Announced For J&K & Haryana : जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में तो हरियाणा में 1 चरण में होंगे 2024 विधानसभा चुनाव

Assembly Elections Announced For J&K & Haryana : जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में तो हरियाणा में 1 चरण में होंगे 2024 विधानसभा चुनाव

Assembly Elections Announced For J&K & Haryana :

Assembly Elections Announced For J&K & Haryana :

विधानसभा चुनाव 2024 J&K में 87 लाख से ज्यादा मतदाता, हरियाणा में बनेंगे 20 हजार बूथ

नवप्रदेश डेस्क। Assembly Elections Announced For J&K & Haryana : मुख्या निर्वाचन आयुक्त द्वारा जम्मू और कश्मीर तथा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का एलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में तो हरियाणा में चरण में 2024 का विधानसभा चुनाव होगा। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में एक फेज 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

CEC राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों यहां हालात का जायजा लिया था। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

इलेक्शन कमीशन ने दोपहर 3 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी साल झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं, लेकिन इनके लिए इलेक्शन शेड्यूल बाद में घोषित होगा। CEC ने कहा- जम्मू-कश्मीर के लोगों ने आतंकवाद और बुलेट्स को नकारा और बैलेट पर भरोसा जताया है।

सुको ने कहा था- 30 सितंबर तक J&K में चुनाव करवाएं

11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था।

1) जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों कश्मीर और लद्दाख में बांटा था। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर तक चुनाव कराने का आदेश दिया था, साथ ही कहा था कि जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा वापस दिया जाए। इसके बाद कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने भी यहां जल्द चुनाव कराने की मांग की। जम्मू कश्मीर में अब विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 46 है।

2) हरियाणा

हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2025 को खत्म होने वाला है। यहां 90 सीटों पर चुनाव होंगे। बीजेपी और उसके सहयोगी 43 सीटों के साथ सत्ता में हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। विपक्ष के पास 44 विधायक हैं।

3) महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 26 नवंबर 2024 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। यहां बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में NDA को 201 और महाविकास अघाड़ी को 67 सीटें मिली थीं। राज्य में कुल सीटों की संख्या 288 है और बहुमत का आंकड़ा 144 है।

4) झारखंड

झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 81 और बहुमत का आंकड़ा 41 है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई में गठबंधन की सरकार है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *