केंद्र सरकार से विकिपीडिया बंद करने को कहें, हाई कोर्ट ने पूछा, क्या है मामला ?

केंद्र सरकार से विकिपीडिया बंद करने को कहें, हाई कोर्ट ने पूछा, क्या है मामला ?

Ask the Central Government to shut down Wikipedia, the High Court asked, what is the matter?

Central Government to shut down Wikipedia

नई दिल्ली। Central Government to shut down Wikipedia: भारत में ज्यादातर लोग किसी भी विषय पर जानकारी पाने के लिए विकिपीडिया की मदद लेते हैं। लेकिन इसी विकिपीडिया पर गंभीर आरोप लगा है और मामला सीधे कोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने विकिपीडिया की मूल कंपनी विकिमीडिया को चेतावनी दी है कि इसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई ने विकिपीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। विकिपीडिया पर कोई भी जानकारी पोस्ट कर सकता है। इसमें एएनआई के बारे में गलत जानकारी है। एएनआई को भारत सरकार का ‘प्रोपेगैंडा टूल’ लिखा जाता है।

अब दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया (Central Government to shut down Wikipedia) को आदेश दिया है कि जिन तीन अकाउंट से ये जानकारी एडिट की गई है। उनकी जानकारी प्रस्तुत की जाए। हालांकि एएनआई ने कोर्ट को बताया कि विकिपीडिया ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इसके बाद कोर्ट ने गुस्से में विकिपीडिया को फटकार लगाई।

विकिमीडिया ने कोर्ट में क्या कहा?

विकिपीडिया (Central Government to shut down Wikipedia) का कार्य विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा देखा जाता है। विकिमीडिया ने अदालत को बताया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत में लोगों को खुले और सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण में मुफ्त और विश्वसनीय जानकारी तक पहुंचने और प्रदान करने का अधिकार बना रहे। विकिमीडिया ने यह भी कहा कि वह भारत के प्रति प्रतिबद्ध है और प्रतिबंध जैसी स्थिति का सामना करने से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

विकिमीडिया ने अदालत को यह भी बताया कि एएनआई के बारे में जानकारी संपादित करने वालों के बारे में जानकारी जारी करने में समय क्यों लगा। विकिमीडिया ने कहा कि दस्तावेज़ जमा करने में देरी हुई क्योंकि विकिपीडिया भारत में नहीं है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *