दुनिया

Israel Iran Airstrike : तेहरान पर बरसी तबाही…इज़रायल ने रातों-रात बदल दिया ईरान का सैन्य नक्शा…

तेहरान/यरुशलम, 20 जून| Israel Iran Airstrike :  पश्चिम एशिया एक बार फिर विस्फोटों की गूंज से कांप उठा। गुरुवार रात इज़रायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और इस्फहान क्षेत्र पर 60 लड़ाकू विमानों से एक अभूतपूर्व हवाई हमला किया, जिसमें ईरान के परमाणु अड्डे, रक्षा मंत्रालय, मिसाइल फैक्ट्रियाँ और रडार सिस्टम ध्वस्त कर दिए गए। इज़रायली वायुसेना के अनुसार, यह कार्रवाई “राष्ट्रीय सुरक्षा और भविष्य के संभावित परमाणु खतरे को खत्म करने” के उद्देश्य से की गई।

120 ‘साइलेंट स्ट्राइक’ बम: रणनीति या खुला युद्ध?

आईडीएफ (इज़रायली रक्षा बल) ने दावा किया कि 120 प्रिसिशन गाइडेड बम गिराए गए, जो विशेष रूप से सैन्य-तकनीकी संरचनाओं को निशाना बनाने के लिए तैयार किए गए (Israel Iran Airstrike)थे। स्पांड हेडक्वार्टर, जो ईरान के हथियार अनुसंधान का केंद्र माना जाता है, पूरी तरह मलबे में बदल गया।

ईरान के मिसाइल उत्पादन यूनिट्स, इंजनों और परमाणु संश्लेषण प्रयोगशालाओं को भी लक्ष्य बनाया गया, जिससे तेहरान की रक्षा तैयारी को जबरदस्त झटका लगा है।

https://navpradesh.com/suchitra-krishnamoorthi-tweet/

ड्रोन और रडार सिस्टम भी निष्क्रिय

इज़रायल ने इस कार्रवाई में ईरान के सक्रिय रडार और वायु रक्षा प्रणालियों को निष्क्रिय करने की रणनीति अपनाई। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा छोड़े गए 4 ड्रोन को उड़ान के बीच ही मार गिराया गया। इस हमले के बाद जारी वीडियो में तेहरान और इस्फहान क्षेत्र में धुएं के गुबार और विस्फोटों की श्रृंखला देखी जा सकती है।

https://youtu.be/o7-xg_oA9x8

ईरान की चुप्पी या प्रतिक्रिया?

ईरानी रक्षा मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा (Israel Iran Airstrike)है। सैन्य रणनीतिकारों का मानना है कि यह हमला ईरान-इज़रायल संबंधों में खुली टकराव की शुरुआत हो सकता है।

Related Articles

Back to top button