बिजनेस

Asia Richest Person List : एशिया के नए ‘बिजनेस किंग’ बने ये, मुकेश अंबानी को पछाड़ा, एक दिन में कमाई अरबों की दौलत, यहाँ देखें नेटवर्थ का पूरा गणित

भारतीय कॉरपोरेट जगत में सत्ता परिवर्तन की एक बड़ी हलचल देखने (Asia Richest Person List) को मिली है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त वापसी करते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अपने नाम कर लिया है।

दुनिया के टॉप-20 अमीरों की लिस्ट

रैंकनामकुल नेटवर्थ (अरब डॉलर)इस साल का बदलाव (YTD)देश / क्षेत्रउद्योग
1एलन मस्क$656B+$36.7Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
2लैरी पेज$286B+$17.2Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
3जेफ बेजोस$269B+$16.1Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
4सर्गेई ब्रिन$266B+$15.9Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
5मार्क जकरबर्ग$239B+$6.08Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
6लैरी एलिसन$230B-$17.6Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
7माइकल डेल$170B+$29.9Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
8जेंसन हुआंग$164B+$9.62Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
9बर्नार्ड आरनॉल्ट$164B-$44.0Bफ्रांसकंज्यूमर
10जिम वॉल्टन$150B+$13.7Bअमेरिकारिटेल
11स्टीव बालमर$148B-$20.3Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
12रॉब वॉल्टन$147B+$13.4Bअमेरिकारिटेल
13ऐलिस वॉल्टन$146B+$13.2Bअमेरिकारिटेल
14वॉरेन बफे$142B-$9.60Bअमेरिकाडायवर्सिफाइड
15कार्लोस स्लिम$130B+$19.1Bमैक्सिकोडायवर्सिफाइड
16अमानसियो ओर्टेगा$130B-$5.80Bस्पेनरिटेल
17बिल गेट्स$104B-$12.9Bअमेरिकाटेक्नोलॉजी
18थॉमस पीटरफी$93.8B+$16.7Bअमेरिकाफाइनेंस
19गौतम अडानी$92.6B+$8.10Bभारतइंडस्ट्रियल
20मुकेश अंबानी$90.8B-$16.9Bभारतएनर्जी

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों ने इस बात की पुष्टि की है कि अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

92.6 अरब डॉलर के पार पहुंची संपत्ति (Asia Richest Person List)

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ अब 92.6 अरब डॉलर के जादुई आंकड़े तक पहुंच गई है। वहीं, मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब एशिया के रईसों की सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

लंबे समय से इन दोनों दिग्गजों के बीच शीर्ष स्थान के लिए ‘म्यूजिकल चेयर’ जैसा मुकाबला चल रहा था, लेकिन अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई हालिया तेजी ने उन्हें बढ़त दिला दी।

अडानी की झोली में आए 3.56 अरब डॉलर

दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार को जब भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती छाई रही, तब भी अडानी ग्रुप की कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल (Asia Richest Person List) कर दिया।

ग्रुप के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी की बदौलत गौतम अडानी की व्यक्तिगत संपत्ति में महज 24 घंटों के भीतर 3.56 अरब डॉलर का भारी इजाफा हुआ। इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कोई खास हलचल न होने के कारण मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में मामूली बढ़ोत्तरी ही हो सकी।

दुनिया के टॉप-20 में फिर जमाया दबदबा

वैश्विक स्तर पर भी गौतम अडानी का कद तेजी से बढ़ा है। वह अब दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। साल 2026 अडानी के लिए बेहद लकी साबित (Asia Richest Person List) हो रहा है, क्योंकि इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 8.10 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है।

दूसरी ओर, मुकेश अंबानी के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण रहा है और उनकी नेटवर्थ में साल की शुरुआत से अब तक करीब 16.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। अंबानी अब ग्लोबल अमीरों की सूची में 20वें पायदान पर हैं।

बर्नार्ड अरनॉल्ट और वॉरेन बफे को भी झटका

संपत्ति की इस रेस में केवल भारतीय दिग्गज ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य अरबपति भी उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि इस साल दुनिया के टॉप-20 अमीरों में से 7 दिग्गजों की दौलत कम हुई है।

सबसे ज्यादा नुकसान फ्रांस के लग्जरी सम्राट बर्नार्ड अरनॉल्ट (Asia Richest Person List) को हुआ है, जिनकी नेटवर्थ 44 अरब डॉलर घट गई है। इनके अलावा निवेश के जादूगर वॉरेन बफे और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति में भी साल 2026 में गिरावट देखी गई है।

Related Articles

Back to top button