छत्तीसगढ़

Bilaspur News : गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए दी थी कार चलाने, करने लगे हसी-ठीठोली, लड़की ने कुचल दिया दो लोगों को

बिलासपुर, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने कार से एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार दो लोगों की मौत (Bilaspur News) हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की कई हड्डियां टूट गई हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक कई मीटर दूर घसीटती हुई गई थी। दोनों लड़के-लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कार लड़के के पिता के नाम पर रजिस्टर थी। इस पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया (Bilaspur News) है।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलासपुर के करीब कोटा रोड ग्राम नेवरा के पास की है। मुंगेली निवासी रविंद्र कुर्रे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से निकला था। रविंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने के लिए दे दी। 

युवती ने कुछ दूर चलकर एक्साइ (Bilaspur News) टमेंट में एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया। इसकी वजह से सामने से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्षीय शुकुवारा बाई केवट और जेताराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक कई मीटर दूर सड़क पर घिसटती रही।

इस हादसे में तुलसीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने युवती और उसके बॉयफ्रेंड रविंद्र कुर्रे को धर दबोचा। 

लोगों ने घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। कार रविंद्र कुर्रे के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button