Site icon Navpradesh

Arun Sao Car Accident : देर रात BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 1 हेड कांस्टेबल की मौत, 2 घायल

सरगुजा, नवप्रदेश। सरगुजा के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही (Arun Sau Car Accident) है।

दरअसल आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। दो दिवसीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जा रहे थे, इसी दौरान उदयपुर के करीब BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक (Arun Sau Car Accident) की मौत हो गई है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे सवार। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया पर।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अंबिकापुर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जा रहा था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आज से बैठक होनी थी। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे।ये दूसरा मौका है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

सीएम ने की सकुशल होने की कामना

एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी के काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी ईश्वर कृपा से सकुशल हैं। हादसे में एक महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर मैं शोक व्यक्त करता हूं। घायल आरक्षक (Arun Sau Car Accident) के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Exit mobile version