Areca Palm Plant : घर की छत पर लगाएं एरेका पाम प्लांट, होंगे कई फायदे

Areca Palm Plant : घर की छत पर लगाएं एरेका पाम प्लांट, होंगे कई फायदे

नई दिल्ली, नवप्रदेश। एरेका पाम को सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इंडोर प्लांट में गिना जाता है। ये प्लांट दिखने में खूबसूरत तो होता ही है, साथ में सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 

ये एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम करता है। अगर किसी को सांस की तकलीफ है तो एरेका पाम घर के गमले में लगाए जा सकते हैं।

शुष्क यानी ड्राई हवा में सांस लेने से आंखों में खुजली, त्वचा में जलन, सूखापन, गले में खराश और जोड़ों के आसपास जकड़न हो सकती है। साथ ही, अगर आप अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों हो सकती हैं।

ऐसे में लोग घर की हवाओं को साफ करने के लिए एयर प्यूरिफायर का उपयोग करते हैं। यह बेहद महंगा विकल्प साबित हो रहा है। ऐसे में एरेका पाम का पौधा लोगों के लिए सस्ता विकल्प साबित हो सकता है।

साथ ही घर में एरेका पाम का पौधा लगाने से आस-पास की नमी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह घर से जहरीली हवाओं को दूर करने और ऑक्सीजन प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है।

एरेका पाम के पुराने पौधों में हल्के पीले-सफेद रंग के फूल निकलते हैं। साल भर में 1-2 बार इस पौधे पर बेर साइज़ के फल भी लगते हैं। इसके लिए साधारण मिट्टी, बलुई मिट्टी सही होती है। किसी सर्टिफाइड नर्सरी से आप इसका पौधा खरीद सकते हैं। एरेका पाम के बीज बोकर भी नया पौधा तैयार किया जा सकता है।

एरेका पाम की देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। ओवरवाटरिंग का ध्यान भी नहीं रखना पड़ता. आकार को छोटा रखना है, तो आप इसे आसानी से काट सकते हैं। हालांकि इसे थोड़ी सी रोशनी की जरूरत होती है, इसको आप बालकनी में रख सकते हैं। इससे पौधे का विकास अच्छे तरीके से हो सकता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *