Aranpur Naxal Attack : 10 जवान-1 ड्रायवर शहीद मामले में 8 और नक्सली गिरफ्तार

Aranpur Naxal Attack : 10 जवान-1 ड्रायवर शहीद मामले में 8 और नक्सली गिरफ्तार

Aranpur Naxal Attack: 10 jawans-1 driver martyred, 8 more Naxalites arrested

Aranpur Naxal Attack

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Aranpur Naxal Attack : अरनपुर में 26 अप्रैल को हुए IED ब्लास्ट और 10 जवान व 1 ड्रायवर शहीद मामले 8 और नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों की संख्या अब 3 नाबालिग सहित 17 हो गई है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अरनपुर में धारा 147, 148, 149, 307, 302, 427, 120 (बी) 25,27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि0, 13(1), 38(2), 39(2) वि0वि0क्रि0नि0अधि0, धारा 8 (1), (3), (5) छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पिछले दिनों पुलिस ने इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड नक्सली की फ़ोटो भी जारी की थी। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड नक्सली की तलाश कर रही है।

बता दें, 26 अप्रैल 2023 में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा अरनपुर में नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी की टीम सर्चिंग में निकली थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए थे।

पहला बड़ा नुकसान 2022 में

डीआरजी ने नक्सलियों (Aranpur Naxal Attack) के खिलाफ चल रही आर-पार की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की, तब नक्सलियों ने उन्हें पहली बार मार्च 2022 में निशाना बनाया। सुकमा के एल्मागुंडा में 17 जवान शहीद हुए थे और 14 जवान घायल हुए थे। इस घटना में शहीद होने वाले 12 जवान डीआरजी के थे। पहली बार डीआरजी को इतना बड़ा नुकसान हुआ था. इसके बाद बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर में 10 जवानों को नक्सलियों ने टार्गेट किया। इसमें दस जवानों की शहादत के साथ एक ड्राइवर की भी जान चली गई।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *