बिजनेस

Apple iPhone 17 Success : जुलाई-सितंबर तिमाही में एपल ने भारत में बेचे 49 लाख आइफोन, रचा नया रिकॉर्ड

Apple iPhone 17 Success : भारत में iPhone 17 Series (आइफोन 17 सीरीज) की जबरदस्त सफलता और त्योहारी सीजन की मांग ने Apple (एपल) को एक नया मुकाम दिलाया है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही में देशभर में 49 लाख iPhone बेचकर अब तक की सर्वाधिक तिमाही बिक्री (Record iPhone Sales) दर्ज की है। रिसर्च फर्म Omdia (ओमिडिया) के मुताबिक, इस अवधि में कुल वैश्विक बिक्री में भारत की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत रही — जो दर्शाता है कि भारत अब एपल की वैश्विक रणनीति का अहम केंद्र बन चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ka8i0TUrhRM

‘मेक इन इंडिया’ से बढ़ी एपल की रफ्तार

उद्योग अनुमानों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच एपल ने भारत से लगभग 10 अरब डॉलर (88,500 करोड़ रुपये) मूल्य के iPhone निर्यात किए। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 75 प्रतिशत की वृद्धि है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय सरकार की ‘Make in India’ (मेक इन इंडिया) और Production Linked Incentive (PLI Scheme) योजनाओं को दिया जा रहा है, जिन्होंने एपल को तमिलनाडु और कर्नाटक में अपने उत्पादन संयंत्रों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया है।

78% iPhone हुए अमेरिका को निर्यात

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस वर्ष तैयार किए गए लगभग 78 प्रतिशत iPhone अमेरिका को निर्यात किए गए हैं। एक साल पहले यह आंकड़ा केवल 53 प्रतिशत था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वृद्धि भारत में Apple Manufacturing Ecosystem की मजबूती और Supply Chain Diversification Strategy का नतीजा है।

https://www.youtube.com/watch?v=85dWmBsej1A

iPhone 17 सीरीज बनी गेम चेंजर

9 सितंबर को लॉन्च हुई iPhone 17 Series ने रिकॉर्ड बिक्री में प्रमुख भूमिका निभाई। त्योहारी ऑफर और ऑनलाइन सेल इवेंट्स की वजह से देशभर में iPhone की मांग में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला। भारत में Apple के लिए यह तिमाही न केवल बिक्री के लिहाज से बल्कि ब्रांड पोजिशनिंग के स्तर पर भी ऐतिहासिक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button