देश

Anti-Terror Operation Maharashtra : ठाणे में सिमी के स्लीपर सेल पर एटीएस की बड़ी कार्रवाई…अमीर-ए-हिंद साकिब के नेटवर्क की तलाश तेज…

मुंबई/ठाणे, 3 जून। Anti-Terror Operation Maharashtra : देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बार फिर खतरे की घंटी बजी है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी से जुड़े नेटवर्क को लेकर महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सोमवार को ठाणे जिले के पडघा और बोरीवली गांवों में जबरदस्त छापेमारी की। इस अभियान के दौरान 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

खुफिया इनपुट से खुला ब्रेनवाशिंग का नेटवर्क

पुलवामा हमले की बरसी के एक दिन बाद, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से कनेक्शन जोड़ते हुए एटीएस को इनपुट (Anti-Terror Operation Maharashtra)मिला कि सिमी का पूर्व सदस्य साकिब नाचन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवाओं को ब्रेनवाश कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहा है।

https://navpradesh.com/cisf-head-constable-recruitment-2025/

क्या मिला तलाशी में?

छापेमारी के दौरान एटीएस को बड़ी संख्या में संदिग्ध सामग्रियां मिलीं:

मोबाइल हैंडसेट

तलवार और चाकू

आपत्तिजनक दस्तावेज

संपत्ति के कागजात

ब्रेनवॉशिंग में प्रयुक्त सामग्री

सिमी से आइएस तक: साकिब का नेटवर्क

साकिब नाचन, जो वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद है, पर आरोप है कि वह भारत में आइएस (ISIS) का “स्वयंभू अमीर-ए-हिंद” (Anti-Terror Operation Maharashtra)है। इससे पहले वह 2002-03 मुंबई ट्रेन बम धमाकों में शामिल था।

एटीएस को शक है कि साकिब के सहयोगी अब फिर से सक्रिय हो गए हैं और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=W30YKJofcYQ

200 पुलिसकर्मी, 24 घर, 2 एफआईआर

पूरे अभियान में लगभग 200 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। दो दर्जन से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई और भारतीय दंड संहिता व शस्त्र अधिनियम के तहत दो केस दर्ज किए गए (Anti-Terror Operation Maharashtra)हैं।

फरार और रडार पर:

छह ऐसे व्यक्ति छापे के समय घर पर मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि उन्हें जल्द पुनः पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button