छत्तीसगढ़

Anti-Naxal Rally Bastar 2025 : बस्तर की सड़कों पर उबलता जनसैलाब…“लाल आतंक मुर्दाबाद” की गूंज से दहला जगदलपुर…

जगदलपुर, 4 जून। Anti-Naxal Rally Bastar 2025 : बस्तर संभाग के सात जिलों से आए नक्सल हिंसा के पीड़ितों का आक्रोश बीती शाम जगदलपुर की सड़कों पर फूट पड़ा। नक्सलवाद के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी जन रैली मानी जा रही है, जिसमें “लाल आतंक मुर्दाबाद”, “बस्तर को चाहिए विकास, नहीं माओवादी विनाश” जैसे नारों से फिज़ा कांप उठी।

सिरहासार चौक बना संघर्ष की आवाज़ का प्रतीक

रैली की शुरुआत सिरहासार चौक से हुई, जो हाता ग्राउंड, संजय मार्केट होते हुए फिर से शहीद स्मारक तक पहुंची। इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल (Anti-Naxal Rally Bastar 2025)हुए, जो वर्षों से नक्सल हिंसा के शिकार या प्रभावित रहे हैं।

https://navpradesh.com/moringa-farming-women-chhattisgarh/

नेताओं ने दिया भरोसा, सरकार आपके साथ

रैली के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और महापौर संजय पांडेय ने भाग लिया।

विजय शर्मा ने कहा:

“सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। उनके पुनर्वास के लिए कारगर नीति तैयार की गई (Anti-Naxal Rally Bastar 2025)है।”

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि हर बुधवार को सभी जिलों के एसपी कार्यालयों में प्रभावित लोग आवेदन जमा कर सकते हैं ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

https://youtube.com/shorts/CZQ2pS_qS_8?si=LWs7orM-uDMguk_P

अब डर नहीं, बदले की नीति नहीं – विकास चाहिए’

वन मंत्री केदार कश्यप, जो स्वयं नारायणपुर जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र से विधायक (Anti-Naxal Rally Bastar 2025)हैं, ने कहा कि सरकार नक्सली पीड़ितों को योजनाओं से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button