संपादकीय: एक और नई राजनीतिक पार्टी अभ्युदय

संपादकीय: एक और नई राजनीतिक पार्टी अभ्युदय

Another new political party emerges

Another new political party emerges

Another new political party emerges: बिहार में दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन एक और नई राजनीतिक पार्टी का अभ्युदय हुआ है। चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जो विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

अब उन्होंने खुद ही जनसुराज पार्टी बनाकर सियासत में अपने हाथ आजमाने का फैसला ले लिया है। प्रशांत किशोर ने अपनी इस नई पार्टी जनसुराज के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दलित नेता मनोज भारती की नियुक्ति की है। उनकी इस पार्टी में कई रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर पिछले एक साल से बिहार में पदयात्रा करते रहे हंै और अपनी जनसुराज पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाते रहे हैं। उनकी सभाओं में भारी भीड़ भी उमड़ती रही है।

नई पार्टी का गठन करने के साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके पूर्व होने वाले उपचुनाव में भी उनकी पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी।

प्रशांत किशोर ने एक बडी़ घोषणा यह भी कर दी है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो बिहार में लागूू शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा। प्रशांत किशोर की राजनीतिक पारी शुरू होने से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है।

प्रशांत किशोर ने बिहार की बदहाली के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी जिम्मेदार ठहराया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

इसमें काई दो मत नहीं की प्रशांत किशोर चुनावी रणनीति बनाने में माहिर हैंं। किन्तु एक पार्टी के मुखिया के रूप में वे राजनीति में सफल होते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *