छत्तीसगढ़

Anganwadi Timings Changed : आंगनबाड़ी केंद्र का बदला समय…जानिए नया समय

रायपुर/नवप्रदेश। Anganwadi Timings Changed : प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे।

आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे।

इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी (Anganwadi Timings Changed) कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button