Anganwadi Recruitment Online : आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब ई-भर्ती पोर्टल से होंगी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्तियां

Anganwadi Recruitment Online

Anganwadi Recruitment Online

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग (Anganwadi Recruitment Online) ने अहम बदलाव किया है। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब जिले में रिक्त आंगनबाड़ी पदों पर नियुक्तियां पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से की जाएंगी। इसके लिए संबंधित परियोजना कार्यालय द्वारा ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेंद्र जटवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिहीन और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे न केवल मानवीय हस्तक्षेप कम होगा, बल्कि पात्र अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर भी मिलेगा।

ऐसे करें ई-भर्ती पोर्टल से आवेदन

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाना होगा। वहां Candidate Login विकल्प का चयन कर पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा।

लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर “पद के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक कर जिला, क्षेत्र (शहरी या ग्रामीण), ब्लॉक, ग्राम पंचायत और पद का चयन (Anganwadi Recruitment Online) करना होगा। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। निर्धारित प्रारूप में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट किया जाएगा।

दावा-आपत्ति का भी मिलेगा अवसर

यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान पात्रता, अंक गणना या किसी अन्य जानकारी को लेकर अभ्यर्थी (Anganwadi Recruitment Online) को आपत्ति हो, तो वह ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। विभाग द्वारा इन आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के इस फैसले से आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ युवतियों और महिलाओं को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। प्रशासनिक हलकों में इसे भर्ती व्यवस्था को डिजिटल और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

You may have missed