छत्तीसगढ़

Amitabh Jain Farewell : कैबिनेट बैठक आज…नए मुख्य सचिव विकास शील का स्वागत…अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई…

Amitabh Jain Farewell : प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार, 30 सितंबर को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जिसमें सभी मंत्री शामिल रहेंगे और राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।

https://navpradesh.com/bagbahar-rest-house/

बैठक का मुख्य आकर्षण नए मुख्य सचिव विकास शील का स्वागत होगा। वे 1 अक्टूबर से आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन (Amitabh Jain Farewell) का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस मौके पर उन्हें विदाई दी जाएगी। बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों पर विशेष चर्चा की संभावना है।

कृषि क्षेत्र को राहत देने और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्ताव एजेंडे में रह सकते हैं। इनमें सब्सिडी योजनाएं, आधुनिक तकनीक का उपयोग और सहकारी समितियों की भूमिका को मज़बूत बनाने जैसे बिंदु शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में नए कार्यक्रम शुरू करने पर भी विचार होगा।

विकास शील का कार्यकाल

नए मुख्य सचिव विकास शील (Amitabh Jain Farewell) का जन्म जून 1969 में हुआ है। वे जून 2029 में 60 वर्ष के होंगे। ऐसे में उनका कार्यकाल लगभग पौने चार साल का रहेगा। अवधि के हिसाब से वे राज्य के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले मुख्य सचिव होंगे।

अमिताभ जैन: चार साल 10 महीने

विवेक ढांड: तीन साल 11 महीने

विकास शील: लगभग तीन साल नौ महीने (अनुमानित)

https://www.youtube.com/watch?v=hlEdk0T3YGw

अब तक के मुख्य सचिव

राज्य गठन के बाद से अब तक 12 अधिकारी इस पद पर रह चुके हैं। विकास शील (Amitabh Jain Farewell) 13वें मुख्य सचिव होंगे।

अरुण कुमार (प्रथम मुख्य सचिव)

एस.के. मिश्रा

ए.के. विजयवर्गीय

आर.पी. बगाई

शिवराज सिंह

पी. जाय उम्मेन

सुनील कुमार

विवेक ढांड

अजय सिंह

सुनील कुजूर

आर.पी. मंडल

अमिताभ जैन

विकास शील (नए मुख्य सचिव)

Related Articles

Back to top button