छत्तीसगढ़

Amit Shah Naxal Statement : छत्तीसगढ़ हुआ नक्सलमुक्त! अमित शाह का बड़ा ऐलान, पुलिस को सलाम, कांग्रेस पर तीखा हमला

लोकसभा में ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर हुई चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त घोषित (Amit Shah Naxal Statement) कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए उनके साहस और बलिदान को सलाम किया।

हथियार उठाने वालों को चुकानी होगी कीमत (Amit Shah Naxal Statement)

अमित शाह ने साफ कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को नकारकर हथियार उठाते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही होगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार की नीति स्पष्ट है, जो हथियार छोड़ेंगे उनसे बातचीत होगी, लेकिन हिंसा का जवाब सख्ती से दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की तारीफ

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में CRPF, कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और स्थानीय लोगों की अहम भूमिका (Amit Shah Naxal Statement) रही है। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के प्रयासों को सराहा।

बस्तर में खत्म हो रहा नक्सल प्रभाव

अमित शाह ने दावा किया कि बस्तर में नक्सलवाद लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब वहां हर गांव में स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र और आधार-राशन कार्ड जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

कांग्रेस और वामपंथ पर हमला

सदन में बोलते हुए शाह ने कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दशकों तक आदिवासी क्षेत्रों में विकास नहीं पहुंचने दिया गया और नक्सलवाद को पनपने दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचीं।

“नक्सलवाद का कारण विकास नहीं, विचारधारा”

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का मूल कारण गरीबी या विकास की कमी नहीं, बल्कि एक विचारधारा (Amit Shah Naxal Statement) है। उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाकर अपनी सोच फैलाने का काम किया।

सरकार का संदेश: डर नहीं, न्याय

अमित शाह ने कहा कि यह सरकार किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं है और सभी के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में अन्याय के खिलाफ लड़ाई संविधान के दायरे में ही होनी चाहिए, हथियार उठाना समाधान नहीं है।

Related Articles

Back to top button