Amit Shah Bastar Visit : गृहमंत्री का बस्तर दौरा, एयरपोर्ट पर स्वागत, मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना

Amit Shah Bastar Visit
Amit Shah Bastar Visit :केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। (Amit Shah Bastar Visit) इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और एयरपोर्ट से लेकर शहर तक नागरिकों की भीड़ उमड़ी रही।
गृहमंत्री अमित शाह मुरिया दरबार में हिस्सा लेने के अलावा लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। (Amit Shah Bastar Visit) उनकी मौजूदगी से इस बार का दशहरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। एयरपोर्ट के बाद वे सीधे जगदलपुर शहर के मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया पूजा अर्जना किया।
स्वागत करने वालों में वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, चैतराम अटामी, आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जगदलपुर महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक, डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस और एसपी शलभ सिन्हा ने भी स्वागत किया। बस्तर दशहरा का इतिहास 600 वर्षों से अधिक पुराना है और इसे जनजातीय आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। अमित शाह की मौजूदगी से न केवल बस्तर की परंपरा को बल मिलेगा बल्कि यह त्योहार राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल करेगा।