छत्तीसगढ़

BIG BREAKING: शनिवार को और 52 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में कोरोना अपने पूरे आगोश में दिखाई दे रहा है। शनिवार की रात को राज्य में फिर 52 नए कोरोना पॉजिटिव (new corona positive) केस मिले हैं। इनमें कबीरधाम से 28, रायपुर से 11 दुर्ग से 6, रायगढ़ से 3, मुंगेली से 3, जशपुर से 1, तथा बिलासपुर से एक शामिल हैं।

इन सैंपल्स की रिपोर्ट एम्स रायपुर (aiims raipur) में पॉजिटिव पाई गई है। एम्स रायपुर(aiims raipur) के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इस तरह शनिवार को रात 10 बजे तक राज्य (chhattisgarh) में 75 नए कोरोना पॉजिटव (new corona positive) केस मिल चुके होने का अनुमान है। इन आंकड़ों को लेकर अभी राज्य कोविड कमांड सेंटर की ओर रिपोर्ट जारी नहीं हुई है।

इसके पहले राज्य कोविड कमांड सेंटर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को रात 9 बजे 23 नए मरीज मिले थे। लेकिन अब एम्स के आंकड़े आने के बाद यह आंकड़ा 75 हो गया है।

Related Articles

Back to top button