बिजनेस

Amazon Electronics Premier League Sale : Amazon पर शुरू हुई ईपीएल सेल, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 65% तक छूट

अमेजन इंडिया ने घोषणा की है कि इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग (EPL) सेल एक बार फिर Amazon.in पर शुरू (Amazon Electronics Premier League Sale) हो रही है। 6 मार्च से शुरू होने वाली इस सेल में ग्राहकों को नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार ऑफर और भारी छूट मिलेगी।

इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा और ऑडियो डिवाइस सहित कई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर 65% तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे।

https://youtu.be/QI7P4LSBEGE?si=WJXAfn_6Q0WRgxxs

बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI की सुविधा

सेल के दौरान ग्राहकों को कई अतिरिक्त ऑफर भी मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं:

65% तक की छूट चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 4,500 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट

नो-कॉस्ट EMI विकल्प

आकर्षक एक्सचेंज ऑफर

इन ऑफर्स के जरिए ग्राहक आसानी से अपने पुराने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को अपग्रेड कर सकेंगे।

हर दिन अपडेट होंगी पावर प्ले डील्स

अमेजन ने बताया कि पावर प्ले डील्स के तहत खास ऑफर का चयनित संग्रह पेश किया (Amazon Electronics Premier League Sale) जाएगा, जिन्हें पूरे आयोजन के दौरान हर दिन अपडेट किया जाएगा। इससे ग्राहकों को नए-नए ऑफर्स और बेहतर डील्स मिलती रहेंगी।

AI आधारित टूल से आसान होगी खरीदारी

अमेजन इंडिया की डायरेक्टर (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स) जेबा खान ने बताया कि पिछले साल ईपीएल सेल को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और इस बार कंपनी इसे और बड़े स्तर पर ला रही है।

उन्होंने कहा कि इस साल कंपनी का फोकस AI-संचालित डिवाइस जैसे AI PC, स्मार्ट टीवी और AI स्मार्टफोन पर रहेगा, ताकि ग्राहक नई तकनीक का अनुभव कर सकें।

खरीदारी में मदद करेंगे स्मार्ट AI फीचर्स

ईपीएल सेल के दौरान अमेजन के AI आधारित टूल ग्राहकों को सही उत्पाद चुनने में मदद करेंगे, जैसे:

Rufus AI: बजट और जरूरत के आधार पर सही प्रोडक्ट खोजने में मदद करता है।

Lens AI: दीवार की ओर कैमरा करके यह पता लगा सकते हैं कि कौन सा टीवी सबसे बेहतर (Amazon Electronics Premier League Sale) फिट होगा।

Review Highlights: हजारों ग्राहक रिव्यू का संक्षेप दिखाता है।

SmartChoice: बजट और जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्ट सुझाता है।

इन सुविधाओं की मदद से ग्राहक जिज्ञासा से खरीद तक की पूरी प्रक्रिया को तेज, स्मार्ट और आसान तरीके से पूरा कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button