Almond Benefits : बिना भिगोए बादाम खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जानिए फायदे ज्यादा या नुकसान

सुबह खाली पेट बादाम खाने की आदत आजकल काफी लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है। कोई इसे याददाश्त बढ़ाने के लिए खाता है तो कोई फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा सही है या फिर सीधे छिलके के साथ खाना भी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि इन दिनों इसको लेकर लोगों के बीच चर्चा बढ़ी हुई है।
कई लोग जल्दीबाजी में बादाम बिना भिगोए ही खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खाना बेहतर मानते हैं। दोनों तरीकों के अपने अलग असर बताए जाते हैं। ऐसे में जानिए बिना भिगोए और छिलके सहित बादाम खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
पाचन पर पड़ सकता है असर : Almond Benefits
बादाम के भूरे छिलके में टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है। यह बादाम को थोड़ा सख्त बनाता है, जिसकी वजह से कुछ लोगों को इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है। अगर पाचन कमजोर हो तो बिना भिगोए बादाम खाने पर पेट भारी लगना, गैस या अपच जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
पोषण का असर भी बदलता है
बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड पाया जाता है। इसे ऐसा तत्व माना जाता है जो शरीर में कुछ जरूरी मिनरल्स के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार जब बादाम को पानी में भिगोया जाता है तो यह तत्व कम हो जाता है, जिससे शरीर को पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिल पाते हैं।
शरीर में बढ़ सकती है गर्मी
आयुर्वेद में सूखे बादाम की तासीर गर्म मानी (Almond Benefits) गई है। ज्यादा मात्रा में बिना भिगोए बादाम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। कुछ लोगों को इससे मुंहासे, पेट में जलन या गर्मी जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है, खासतौर पर गर्म मौसम में।
छिलके के साथ भी मिलते हैं फायदे
हालांकि बादाम का छिलका पूरी तरह नुकसानदायक नहीं माना जाता। इसमें फाइबर और फ्लेवोनोइड्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अगर किसी का पाचन तंत्र मजबूत है तो छिलके के साथ बादाम खाना आंतों और पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है।
कितनी मात्रा में खाना सही
विशेषज्ञ आमतौर पर रोज 4 से 6 बादाम खाने की सलाह (Almond Benefits) देते हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। अगर पाचन कमजोर है तो बादाम भिगोकर खाना बेहतर माना जाता है। वहीं मजबूत पाचन वाले लोग सीमित मात्रा में छिलके सहित भी खा सकते हैं।



