शहर

Raipur Police Breaking : टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

टिकिट ब्लैक करने वाले आरोपियों से 13 नग टिकट जप्त, 4 टिकिट ब्लैकर्स गिरफ्तार

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Police Breaking : टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर रायपुर पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लिया है। राजधानी पुलिस ने टिकिट ब्लैक करने वाले आरोपियों से 13 नग टिकट भी जप्त किया है और 4 टिकिट ब्लैकर्स को गिरफ्तार किया है।

शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी।

सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को उक्त क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े, आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़कर उनके कब्जे से 13 नग टिकट जप्त कर दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।

आरोपियों का यह है नाम और पता

  1. अनिल जांगड़े पिता हेमलाल जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
  2. आकाश कुमार धीवर पिता स्व. जगतुराम धीवर उम्र 23 निवासी ग्राम तुलसी बाराडेरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
  3. बबलू नायक पिता गंगाधर नायक उम्र 29 साल निवासी पंचशील नगर सिविल नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
  4. आशीष मिश्रा पिता आर.पी. मिश्रा उम्र 28 साल निवासी कटोरा तालाब सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।

Related Articles

Back to top button