Alkaline Water Benefits : घर पर ऐसे बनाएं Alkaline Water, आसान नुस्खों से मिलेगा पाचन और हेल्थ को फायदा

आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच Alkaline Water तेजी से लोकप्रिय (Alkaline Water Benefits) हो रहा है। इसे साधारण पानी से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसका pH लेवल सामान्य पानी (7) से अधिक होता है, जो शरीर के एसिड बैलेंस को नियंत्रित करने में मदद करता है।
हालांकि बाजार में मिलने वाला एल्कलाइन वाटर महंगा होता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप अपने रोजमर्रा के पानी को भी हल्का क्षारीय बना सकते हैं।
घर पर Alkaline Water बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक मिट्टी का घड़ा या बर्तन लें और उसमें 3-4 गिलास साफ पानी भरें। अब इसमें तांबे का कोई छोटा बर्तन (जैसे लोटा या कटोरी) डाल दें। अगर उपलब्ध हो तो एक चांदी का सिक्का भी इसमें डाल सकते हैं। इस पानी को रातभर या लगभग 15-18 घंटे के लिए ढककर रख दें।
इसके बाद इस पानी को कांच के जग में निकालें और इसमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाएं – जैसे खीरा, पुदीना, धनिया पत्ता, गाजर, चुकंदर, नींबू या संतरे का टुकड़ा और थोड़ा (Alkaline Water Benefits) अदरक। चाहें तो हल्की तीखापन के लिए हरी मिर्च का छोटा टुकड़ा भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को करीब 10-12 घंटे तक ढककर रखें। इसके बाद आपका घर पर तैयार किया गया Alkaline Water पीने के लिए तैयार हो जाएगा।
पाचन और गट हेल्थ पर दिख सकता है असर
इस तरह तैयार पानी को पीने से कई लोगों को गैस, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत महसूस हो सकती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करता है। खीरा, पुदीना और नींबू जैसे तत्व शरीर को ठंडक देते हैं, जबकि अदरक और गाजर जैसे तत्व मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकते हैं।
क्या वाकई यह ‘अमृत जल’ है? जानिए सच
कई जगहों पर इसे “अमृत जल” या चमत्कारी पानी कहा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों की राय थोड़ी संतुलित है। यह पानी शरीर को हाइड्रेशन और कुछ पोषक तत्व जरूर देता है, लेकिन इसे किसी गंभीर बीमारी के इलाज के रूप में देखना सही नहीं है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली के साथ ही ऐसे घरेलू उपाय ज्यादा असरदार साबित होते हैं।
पीने से पहले रखें ये सावधानियां
इस पानी को ताजा बनाकर ही पिएं और बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करने (Alkaline Water Benefits) से बचें। जिन लोगों को किडनी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें किसी भी नए हेल्थ ड्रिंक को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।



