देशमध्यप्रदेश

Ahilyabai Empowerment Summit : अहिल्याबाई की धरती से मोदी का नारी शक्ति को प्रणाम…ऑपरेशन सिंदूर से लेकर संसद तक महिलाओं का जयघोष…

भोपाल,  31 मई| Ahilyabai Empowerment Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में आयोजित देवी अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मेलन में शिरकत कर जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृशक्ति, राष्ट्र निर्माण, और नारी सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार रखते हुए एक सशक्त भारत के निर्माण का रोडमैप साझा किया।

पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल एक शासक नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सुधार की अग्रदूत थीं। उन्होंने कहा, “देवी अहिल्याबाई ने जनसेवा और प्रभुसेवा को एक सूत्र में पिरोया और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को ताकत दी।”

https://navpradesh.com/chhattisgarh-coal-scam-accused-released/

प्रधानमंत्री ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश की माताएं-बहनें योजनाओं के केंद्र में (Ahilyabai Empowerment Summit)हैं। 75% मुद्रा योजना लाभार्थी महिलाएं हैं। जनधन खातों के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।

अपने भाषण के प्रमुख हिस्से में उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का ज़िक्र किया और बताया कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें बीएसएफ की वीर बेटियों ने भी दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “भारत अब गोली के जवाब में गोला देने का सामर्थ्य रखता है। हमारी बेटियाँ अब न केवल स्कूलों में, बल्कि सीमा और युद्धपोतों पर भी देश की रक्षा कर रही हैं।” पीएम मोदी ने यह भी बताया कि हाल ही में NDA से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ (Ahilyabai Empowerment Summit)है, और दो महिला नौसैनिकों ने बिना मोटर की नाव से पूरी पृथ्वी की परिक्रमा कर भारत की गौरवगाथा लिखी है।

https://www.youtube.com/watch?v=HQkZOIdNiwA

उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार देवी अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलकर महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button