Agriculture Commodity Fraud : रायपुर के थोक कारोबारियों पर ठगी का आरोप, 1.45 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी
Agriculture Commodity Fraud
सरगुजा जिले के एक व्यवसायी से रायपुर के थोक कारोबारियों द्वारा एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग में ठगी (Agriculture Commodity Fraud) से जुड़ा बताया जा रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी व्यवसायी बिजेंद्र गुप्ता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरेजपारा निवासी ट्रांसपोर्टर शनि गोयल के माध्यम से उनका परिचय रायपुर के थोक गल्ला कारोबारी हेमंत कुमार जैन से हुआ था। हेमंत जैन रायपुर में भिक्षु ट्रेडर्स के नाम से थोक गल्ला का कारोबार करता है और चना, हल्दी, जीरा एवं सौंफ की देशभर में खरीद-बिक्री करता है।
बिजेंद्र गुप्ता के अनुसार हेमंत कुमार जैन, उसकी पत्नी कविता जैन और साले नवदीप दलाल तीनों मिलकर भिक्षु ट्रेडर्स का संचालन करते हैं। तीनों ने मिलकर उन्हें एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया, जो बाद में एग्रीकल्चर कमोडिटी में धोखाधड़ी (Agriculture Commodity Fraud) का मामला निकला।
बिजेंद्र ने बताया कि उन्हें एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग का कोई अनुभव नहीं था, इसलिए उन्होंने पहले पैसा लगाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने उनसे उधार में राशि देने की मांग की और छह माह के भीतर एक प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ रकम लौटाने का भरोसा दिया।
उनके झांसे में आकर बिजेंद्र गुप्ता ने अपने और पत्नी के बैंक खातों से भिक्षु ट्रेडर्स के एचडीएफसी बैंक खाते में अप्रैल 2024 में आरटीजीएस के माध्यम से कुल एक करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये ट्रांसफर किए। यह पूरी रकम एग्रीकल्चर कमोडिटी निवेश ठगी (Agriculture Commodity Fraud) से जुड़ी बताई जा रही है।
छह माह बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपित बहाने बनाकर तारीख आगे बढ़ाते रहे। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद रकम नहीं लौटाई गई और बाद में आरोपितों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। रायपुर में जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त कारोबारी इसी तरह थोक व्यापार और कमोडिटी निवेश का झांसा देकर कई लोगों से एग्रीकल्चर कमोडिटी ठगी (Agriculture Commodity Fraud) कर चुके हैं।
बिजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने भिक्षु ट्रेडर्स के संचालक हेमंत जैन, उसकी पत्नी कविता जैन और साले नवदीप दलाल के खिलाफ धारा 420 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
