After Rape : दुष्कर्म के बाद जलाई गई युवती की मौत, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

After Rape
उत्तरप्रदेश/नवप्रदेश। After Rape : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। किशोरी की मौत के बाद उसके गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोपहर बाद शव गांव पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के माधोटांडा (After Rape) इलाके के एक गांव में सात सितंबर को किशोरी से दुष्कर्म किया गया, एक आरोपी ने किशोरी पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिला अस्पताल से 10 सितंबर को पीड़िता को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किशोरी की रविवार रात 3:00 बजे मौत हो गई।
आरोपी घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम
आपको बता दें कि सात सितंबर को किशोरी घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए थे, जबकि मां पहले से मायके गई हुई थीं। दोपहर करीब 12 बजे गांव के दो युवक घर में घुस आए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद विरोध करने पर युवक ने अपने साथी की मदद से किशोरी पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी और भाग गए।
वह चीखती रही, मगर कोई मदद (After Rape) को नहीं आया। पिता जब खेत से लौटकर घर पहुंचा तो बेटी को जली हुई अवस्था में बेहोश पाया। घटना का पता 10 सितंबर को तब चला जब जिला अस्पताल में किशोरी को होश आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार सुबह जैसे ही किशोरी की मौत की खबर गांव पहुंची। वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में लगाई गई है।