छत्तीसगढ़

Accident Rajim fair : बड़ा हादसा, झूले से गिरा दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

रायपुर/नवप्रदेश। Accident Rajim fair : राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। एक दम्पति झूला से गिर कर घायल हो गया है। घायल दम्पति को राजिम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दम्पति अपने बच्चो के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे वही दम्पति एक सीट पर बैठकर झूला का लुफ्त उठा रहे थे। अचानक हादसे (Accident Rajim fair) का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोंटे आई है वही उनकी पत्नी का कान के चोंटे आई है।

Major Accident: Major accident in Rajim fair, couple seriously injured

पीड़ित दम्पति नया रायपुर का रहने वाला है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दम्पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल पुरुष का गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताय जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते भी भाजपा नेता विकास साहू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पीड़ित के परिजन भी राजिम (Accident Rajim fair) पहुंच चुके है। वही फिलहाल उक्त झूला को रोक दिया गया है। वही डॉक्टरों ने दम्पति की हालत खतरे से बाहर बताई है।

Related Articles

Back to top button