AAP : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान...देखें हुपेंडी की टीम में 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष

AAP : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान…देखें हुपेंडी की टीम में 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष

AAP: Aam Aadmi Party announces state executive in Chhattisgarh...see 3 senior vice presidents in Hupendi's team

AAP

रायपुर/नवप्रदेश। AAP : आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी की टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और एक महासचिव के अलावा चार सचिव और इतने ही संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश संयोजक हुपेंडी की मौजूदगी में कार्यकारिणी घोषित की गई है।

राजधानी रायपुर में कुछ देर पहले ही पंचशील नगर स्थित आप मुख्यालय में जारी हुई सूची में आकांक्षा सिंह, गोपाल साहू और आनंद प्रकाश मिरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। भानुप्रताप चंद्रा, प्रकाश ठाकुर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।वदूद आलम महासचिव बनाए गए हैं। इसी तरह विशाल केलकर, उत्तम जायसवाल, प्रियंका शुक्ला और देव लाल नरेटी प्रदेश सचिव, मुन्ना बिसेन, डॉ. उज्जवला कराडे, दुर्गा झा और अभिषेक जैन संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। जसबीर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

 देखें पूरी सूची-

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *