देश

Tejashwi Yadav : अचानकर रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मिली कमियों को लेकर लगा दी अधिकारियों की क्लास, दिए ये निर्देश

पटना, नवप्रदेश। राजधानी पटना में मंगलवार की देर रात उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अलग-अलग इलाक़ों में बने रैन बसेरों का निरीक्षण करने अचानक पहुंच गए। वहां मिली कमियों को देखकर अधिकारियों की क्लास लगा (Tejashwi Yadav ) दी।

जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल सुधार के आदेश भी दे डाले। तेजस्वी यादव ने इस निरीक्षण को लेकर ट्वीट भी किया। ट्वीट में लिखा, “कड़ाके की सर्दी हमारे ग़रीब भाइयों के लिए समस्या उत्पन्न न करे, इसलिए हमारी सरकार ने रैन बसेरों और निःशुल्क अस्थायी आश्रय स्थलों के इंतजाम किए हैं।

आश्रय स्थलों में गरीबों के सोने के लिए बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों को आसपास के शौचालयों के साथ जोड़ा गया है, जहां आसपास शौचालय नहीं (Tejashwi Yadav ) है,

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1605355841657245696

वहां अलग से शौचालयों की व्यवस्था की गई है। सभी में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी का भी इंतजाम किया गया (Tejashwi Yadav ) है।

मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और वाई-फाई की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। ज़रूरी सामान रखने के लिए सभी लोगों के लिए अलग-अलग बक्से की व्यवस्था करने का निर्देश है।

अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जो लोग, अपने रिक्शा, ठेलों अथवा अन्य वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता में इन आश्रय स्थलों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।

आश्रय स्थलों की लगातार संख्या बढ़ाई जा रही है। रैन बसेरों का लाभ पाने के लिए प्रक्रिया को एकदम सरल बनाने को भी कहा गया ताकि अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button