छत्तीसगढ़

Rape In Korba : कोरबा में 8 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने ही किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

कोरबा, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बच्ची के पिता के मुताबिक उनकी बेटी मवेशी चराने जंगल गई हुई थी। वही पड़ोस में रहने वाला एक 16 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद जैसे-तैसे उनकी बेटी डरी सहमी घर पहुंची। जब उसकी मां और वो दोनों खेत से लौटे तो बेटी का कपड़ा खून से सना हुा था। लगातार ब्लीडिंग हो रही थी।

जब उससे काफी पूछताछ की गई तो वो अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने 112 में कॉल किया जहां उसे बांगों के उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बच्चा है मिल जाएगा – थाना प्रभारी

मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी के गिरफ्तारी के सवाल पर थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग ‘बच्चा है मिल जाएगा’।

Related Articles

Back to top button