लाइफस्टाइल

Diwali 2022 : दिवाली की सुबह करें ये ज्योतिषीय उपाय, मुख्य द्वार पर न रखें चप्पल…नहीं होंगे कंगाल

आस्था डेस्क/नवप्रदेश। Diwali 2022 : इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है। दिवाली पर लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें- Diwali ka Bazar : दीपावली बाजार में 2.5 लाख करोड़ आने की संभावना…इन जगहों से बंधी उम्मीदें…? पढ़ें रिपोर्ट

कभी नहीं होंगे कंगाल

ज्योतिष शास्त्र में दिवाली पूजा के साथ-साथ कुछ उपायों का उल्लेख (Diwali 2022) किया गया है। यदि यह उपाय ब्रह्म मुहूर्त और दिवाली की सुबह किया जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा जीवन पर्यंत बनी रहती है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जहां स्वच्छता होती है वहां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है। वहां भी धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है।

ये उपाय अपनाएं

–दिवाली पर देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए अपने घरों को रंगोली, फूल और दीयों से सजाएं। देवी लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिए सबसे जरूरी है घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखना।

-अगर आप चाहते हैं कि दिवाली पर आपके घर लक्ष्मी आए तो ब्रह्म मुहूर्त पर जागें। घर के बाहर की सफाई करें। मुख्य द्वार के पास चप्पल न रखें।

-ब्रह्म मुहूर्त पर जागें और घर में पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई करें। ऐसा करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

-दिवाली की रात पूजा करने के बाद चांदी के बर्तन में कपूर जलाकर लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

-दीपावली की शाम को पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा (Diwali 2022) करने से लाभ होगा।

-दीपावली के दिन पूजा के समय कच्चे चने की दाल मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

-दीपावली अमावस्या को पड़ती है। इस दिन घर के कोने में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही भूत-प्रेत से संबंधित बाधाएं दूर होती हैं।

Related Articles

Back to top button