मनोरंजन

Shamita- Raqesh : फिर हुआ राकेश और शमिता का पैचअप, दिखे साथ, ये है वजह

मुंबई, नवप्रदेश। बिग बॉस में बनी शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी एक साल भी नहीं टिक पाई। दोनों के रिश्ते ने जितनी सुर्खियां बटोरी उतना ही दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में (Shamita- Raqesh) आए। पिछले महीने जुलाई में शमिता और राकेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप की जानकारी दी।

हालांकि, एक-दूजे से अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। दोनों एक दूसरे को हंसकर मिलते हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स को मीडिया में स्पॉट किया गया, जहां दोनों एक दूसरे से खुलकर मिल रहे यहींदरअसल, हाल ही में ब्रेकअप के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट मुंबई में पहली बार एक साथ (Shamita- Raqesh) स्पॉट हुए।

इवेंट के दौरान दोनों फिर से एक साथ मीडिया के सामने पोज देते नजर आए। आपको बता दें शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हाल ही में सॉन्ग ‘तेरे विच रब दिस्दा’ रिलीज हुआ है। ईसिस गाने के प्रमोशन के लिए दोनों एक साथ (Shamita- Raqesh) नज़र आए।

इस दौरान शमिता ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में सुन्दर लग रही थीं, जबकि राकेश येलो टी के साथ डेनिम ओपन जैकेट और ट्राउजर में परफेक्ट दिख रहे हैं।, देखते ही देखते इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

इन दोनों स्टार्स की एक बेहतरीन फैन फॉलोइंग बन चुकी थी। सोशल मीडिया पर इन्हें #shara नाम भी दिया गया था। इनकी एक झलक पाने के लिए इनके फैंस बेकरार रहते थे।

लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद इनके फैशन बेहद उदास हैं। और इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ये लिख रहे हैं कि आप दोनों वापस एक साथ आ जाओ, तो  यहीं कुछ ये लिख रहे हैं कि क्या से क्या हो गया। 

बता दें, शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हाल ही में सॉन्ग ‘तेरे विच रब दिस्दा’ गाने को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है। वहीं सिंगर्स सचेत-परंपरा ने इसको अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर के हैं।

Related Articles

Back to top button