देशमध्यप्रदेश

jabalpur News : रेप आरोपी को मिली थी जमानत, बाहर आने पर उसी पीड़िता के साथ किया फिर दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

जबलपुर, नवप्रदेश। मध्य प्रदेश की जबलपुर https://navpradesh.com/ashlil-photo-viral/पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने 2020 में रेप की वारदात को अंजाम दिया था और जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद फिर उसी महिला के साथ रेप (Rape) किया।

चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेने की धमकी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जब 17 साल की थी, तब उसके साथ आरोपी ने रेप की वारदात की थी, अब वह 19 साल की है और एक बार फिर आरोपी ने रेप किया और उससे शिकायत वापस लेने की धमकी (Rape) दी है। इस घटना में आरोपी के साथ ही उसके एक दोस्त की संलिप्तता मिली है।

पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा, ‘शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी विवेक पटेल, जिसने पहले उसके साथ बलात्कार किया था, उसने एक बार अपने दोस्त के साथ मिलकर यही अपराध किया।

पीड़िता से रेप के आरोपी (Rape) को 2020 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन करीब एक साल बाद 2021 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा कि अपनी शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले अपने दोस्त के साथ चाकू की नोक पर उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी और उसके दोस्त ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी की और फिर इसकी क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला सोमवार को दर्ज किया गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button