Maharashtra Political : नारों के बीच शिंदे गुट की बड़ी जीत, संभाली स्पीकर की कुर्सी…See Video

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Maharashtra Political : महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है, और इसी के साथ विपक्षी विधायकों ने “ईडी, ईडी” के नारे लगाए। अब यहां ईडी का मतलब आर्थिक प्रवर्तन महानिदेशालय नहीं बल्कि एकनाथ+देवेंद्र गुट से है।
दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।
भाजपा के राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान (Maharashtra Political) के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।
सपा विधायकों ने नहीं किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कराए गए चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों विधायक रईस शेख और अबू आजमी शामिल नहीं हुए। दोनों मतदान से दूर रहे। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी मचदान नहीं किया था।



