छत्तीसगढ़देश

अजीत जोगी की जाति पर पुनिया का बड़ा बयान

 रायपुर/नवप्रदेश। जोगी जाति विवाद (Jogi caste dispute) मामले में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया (Punia) भी कूद गए हैं। उन्होंने गुरवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit jogi) आदिवासी हैं या नहीं यह हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट से साफ हो चुका है। पुनिया दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी तय करने के लिए हो रही बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

एयरपोर्ट पहुंचने पर जोगी जाति विवाद (Jogi caste dispute) से जुड़े संवाददाताओं से सवालों के जवाब में उन्होंने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी आदिवासी जाती के हैं या नहीं यह कमेटी के सर्टिफिकेट से स्पष्ट हो चुका है।

Related Articles

Back to top button