छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसिमिति की बैठक में विजय छत्तीसगढ़ अभियान पर चर्चा

नक्सलवाद से निपटने कांग्रेस पूरी तरह से नाकाम-कौशिक

रायपुर/नवप्रदेश। BJP National Executive : भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने बैठक की कार्रवाई में ऑनलाईन माध्यम से जुड़े। बैठक के शुभारंभ सत्र में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ.रमन सिंह दिल्ली में ही कार्यसमिति में हिस्सा लिया।

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित जेपी नड्डा ने पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आम जनता तक पहुँच बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में भाजपा ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसका बहुत बड़ा कारण जनता से जुड़ाव ही है। प्रधानमंत्री ने बैठक (BJP National Executive) के दौरान विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कोई परिवार अधारित पार्टी नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ विश्वास का सेतु बनाने का मंत्र दिया। साथ ही कहा कि सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ाव ही भाजपा को ये स्थान दिलाया है।

Discussion on Vijay Chhattisgarh campaign in BJP National Working Committee meeting
BJP National Executive

मिशन 2023 अभियान पर जोर

रायपुर में वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होने के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश भाजपा की संगठन गतिविधियों पर विस्तार (BJP National Executive) से चर्चा हुई। इसके साथ ही विजय छत्तीसगढ़ अभियान के कार्य योजना पर भी व्यापक चर्चा की गयी।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की नाकाम कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है। नक्सलवाद के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की गंभीरता कही भी देखने को नहीं मिलती है। बस्तर में एक बार नक्सली फिर अपने कथित मंसूबों को पूरा करने भय का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। इसके साथ कांग्रेस समाज के हर के बीच विवाद उत्पन्न कर अपनी सियासत को चमकाने पर लगी है। इन कई मसलों पर कार्यसमिति में चर्चा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री लता उसेंड़ी शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button