Skip to content
January 3, 2026
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Tumblr
Navpradesh

Navpradesh

Navpradesh

Navpradesh

  • Home
  • ई-पेपर
  • दुनिया
  • देश
  • छत्तीसगढ़
    • शहर
  • मध्यप्रदेश
  • झारखंड
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • जॉब्स
  • राशिफल
  • अन्य
    • ट्रेंडिंग
    • स्वास्थ्य
    • चाणक्य नीति
    • प्रशासनिक
    • विशेष आलेख
    • संपादकीय
    • आज बेबाक़
    • लाइफस्टाइल
  • Home
  • राजनीति
  • BJP ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा- गिरदावरी के बहाने रकबे में कटौती पर लगाए रोक
  • राजनीति

BJP ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा- गिरदावरी के बहाने रकबे में कटौती पर लगाए रोक

October 28, 2021 navpradesh
BJP submitted a memorandum to the Governor, said- ban on reduction in acreage on the pretext of Girdawari

BJP

रायपुर/नवप्रदेश। BJP : धान खरीदी, किसानों को एमएसपी की बढ़ी हुई राशि व अन्य विषयों को लेकर भाजपा ने कलेक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाजपा रायपुर जिला ने पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुंदरानी, नंदे साहू, छगन मूंदड़ा, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने ये ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में राज्यपाल महोदय से किसान की समस्याओं के निराकरण को लेकर अनुरोध करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ में धान की फसल अब तैयार है लेकिन शासन द्वारा इस सत्र में इसकी खरीदी को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं किये जाने से किसानों में बेचैनी है। प्रदेश में मुख्य रूप से महामाया और सरना दो किस्म के धान की खेती होती है।

इसमें महामाया की कटाई नवम्बर के पहले सप्ताह में पूरी हो जायेगी और सरना की कटाई भी पहले सप्ताह में ही शुरू हो जायेगी। किसानों को कटाई और मिजाई के लिए भी पैसे की जरूरत होती है, इसके साथ ही हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार दीपावली भी पहले सप्ताह में ही होने के कारण किसानों को पैसों की सबसे अधिक आवश्यकता इसी समय होती है।

भाजपा ने (BJP) प्रदेश में धान के रकबे को गुपचुप ढंग से कम किए जाने की साजिश भी कांग्रेस सरकार रच रही है। अफसरों पर दबाव डाला जा रहा है, कर्मचारियों को जबरन धान का रकबा कम दिखाये जाने का निर्देश दिया जा रहा है। रकबे को काफी कम कर धान खरीदने के अपने कर्तव्य से प्रदेश सरकार बचना चाह रही है।

इसी तरह केंद्र सरकार लगातार फफसलों के एमएसपी में वृद्धि करती जा रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कांग्रेस सरकार अपने वादे के अनुसार धान का 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल कीमत एकमुश्त तो नहीं ही दे पा रही है, ऊपर से केंद्र द्वारा हर सत्र में जो समर्थन मूल्य बढाया जा रहा है, उसका भी लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा ने (BJP) ने कहा पिछले सत्रों में केंद्र ने धान के समर्थन मूल्य में करीब 300 रूपये की वृद्धि की है। इस अनुपात में प्रदेश के किसानों को अगले फसल के लिए न्यूनतम 2800 रूपये प्रति क्विंटल धान की कीमत एकमुश्त देने की घोषणा करना चाहिए।

धान खरीद पर महामहिम से भाजपा का अनुरोध

  1. धान खरीदी हर हाल में एक नवंबर से प्रारंभ करे।
  2. धान की पूरी कीमत का भुगतान एकमुश्त हो। पिछला बकाया भुगतान तुरंत हो।
  3. केंद्र द्वारा एमएसपी में लगातार किये गए वृद्धि का लाभ किसानों को देना सुनिश्चित हो।
  4. गिरदावरी के बहाने रकबा कटौती पर पूरी तरह रोक लगाए जाएं।
  5. कांग्रेस की घोषणा के अनुरूप किसानों का दाना-दाना धान खरीदे जाएं।
  6. घोषणा पत्र में किये वादे अनुसार किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिए जायें।
Tags: area cut, bjp, pretext of Girdawari, put a hold on, submitted a memorandum to the Governor

Continue Reading

Previous Pegasus Case : मरकाम ने कहा- सुको के जांच आदेश से बेनकाब हो जाएगी सरकार
Next प्रदेश अध्यक्ष साय सहित भाजपा नेता शुक्रवार को पहुंचेंगे कवर्धा, गिरफ़्तार कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
× Popup Image

More Stories

  • देश
  • राजनीति

BMC MahaYuti Alliance : शिवसेना-भाजपा सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में

December 29, 2025 Navpradesh Desk
  • राजनीति

Congress Election Defeat Claim : राहुल बाबा थकिये नहीं, अभी तो आप यहां भी हारेंगे चुनाव : शाह

December 29, 2025 Navpradesh Desk
  • देश
  • राजनीति

Priyanka Gandhi PM Face : राहुल-प्रियंका खेमेबाजी और पीएम दावेदार प्रियंका पर भाजपा का प्रहार

December 25, 2025 Navpradesh Desk
  • देश
  • राजनीति

Priyanka Gandhi PM : कांग्रेस सांसद बोले- प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाइए और देखिए उनका पलटवार

December 24, 2025 Navpradesh Desk
  • देश
  • राजनीति

Vijay Thalapathy Rally : करुर भगदड़ के बाद विजय थलापति की पहली रैली, सरकार को ‘बुरी ताकत’ बताकर किया तीखा हमला

December 19, 2025 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

Kawasi Lakhma Court Appearance : 11 महीने बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा कोर्ट में पेश, फिर बढ़ी न्यायिक रिमांड

December 17, 2025 Navpradesh Desk
  • Piprahwa Relics Exhibition : पूरी मानवता के लिए है बुद्ध का ज्ञान : पीएम मोदी
  • Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में 170 दिन बाद बिट्‌टू जेल से रिहा, भीड़ से सड़कें जाम
  • Senior Citizen Welfare Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान और संरक्षण की मजबूत पहल
  • Jain Community Protest Jabalpur : जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश
  • Bastar Naxal Operations : स्तर में नक्सलवाद पर जीत, विकास और शांति की नई राह : मुख्यमंत्री

You may have missed

  • देश

Piprahwa Relics Exhibition : पूरी मानवता के लिए है बुद्ध का ज्ञान : पीएम मोदी

January 3, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में 170 दिन बाद बिट्‌टू जेल से रिहा, भीड़ से सड़कें जाम

January 3, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Senior Citizen Welfare Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान और संरक्षण की मजबूत पहल

January 3, 2026 Navpradesh Desk
  • मध्यप्रदेश

Jain Community Protest Jabalpur : जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश

January 3, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Bastar Naxal Operations : स्तर में नक्सलवाद पर जीत, विकास और शांति की नई राह : मुख्यमंत्री

January 3, 2026 Navpradesh Desk

CONTACT US

Founder Editor: Yashwant Dhote.

1st Floor, Block 9 – Plot No. 1/1, Agradoot Press Complax, Rajbandha Maidan, Near BJP District Office, Mohdapara, Raipur, Chhattisgarh Pin:492001
Phone: 0771 3526755

Mobile: 9165788999

 

Recent Posts

  • Piprahwa Relics Exhibition : पूरी मानवता के लिए है बुद्ध का ज्ञान : पीएम मोदी
  • Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में 170 दिन बाद बिट्‌टू जेल से रिहा, भीड़ से सड़कें जाम
  • Senior Citizen Welfare Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान और संरक्षण की मजबूत पहल
  • Jain Community Protest Jabalpur : जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश

Subscribe Nav Pradesh Tv

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Tumblr
Copyright © 2010-2024.Nav Pradesh News Network(P) Ltd.