छत्तीसगढ़शहर

हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा

नवप्रदेश संवाददाता
कोरबा। बीती रात 15 हाथियों के झुंड ने करतला ब्लाक के ग्राम कोटमेर व तुर्रीकटरा निवासी 3 किसानों के खेत में लगी धान की फसल को रौंद दिया है। क्षेत्र के किसान पानी की व्यवस्था कर धान की दूसरी फसल गर्मी में लेते हैं। हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। वन विभाग के अनुसार हाथियों का झुंड तुर्रीकटरा, पसरखेत के जंगल में ही विचरण कर रहा है। वहीं 9 हाथियों का एक अलग झुंग ग्राम पंचायत कुम्हारी दर्री में घुसकर कई ग्रामीणों का मकान क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों के उत्पात से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है।

Related Articles

Back to top button