देश

जम्मू-कश्मीर में दूल्हा-दुल्हन सबसे पहले वोट डालने उधमपुर के बूथ पर पहुंचे

  • पश्चिम बंगाल से हिंसा और हंगामे की खबरें, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में नई सरकार को चुनने के लिए दूसरे चरण के मतदान का दौर जारी है। पोलिंग बूथों के सामने लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हो रहे मतदान में भारतीय लोकतंत्र का हरेक ‘रंग  देखने को मिल रहा है। चुनावी महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए नई नवेली दुल्हनें जहां कतार में दिखाई दीं वहीं पश्चिम बंगाल में हिंसा ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़ा कर दिया। यूपी के बुलंदशहर से बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह तो जबरन पोलिंग बूथ के अंदर ही वोट मांगने लगे। देश के नए वजीर-ए-आजम को चुनने के लिए 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान मतदाताओं खासकर पहली बार वोट देने वालों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर मतदान अभी धीमा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में नई नवेली दुल्हनें मतदान केंद्रों तक पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर में दूल्हा-दुल्हन सबसे पहले वोट डालने उधमपुर के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यूपी के हाथरस में एक दुल्हन विदाई से पहले गोद में वोट देने पहुंची।
भोला सिंह का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल
यूपी के बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी भोला सिंह का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह विडियो मतदान के दौरान बूथ का है, जहां भोला सिंह को शुरुआत में अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवान की बात किसी से फोन पर कराई, जिसके बाद उन्हें बूथ के अंदर जाने दिया गया। अंदर जाकर वे वोटरों के पैर छूते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बुलंदशहर के पोलिंग बूथ पर भोला सिंह यहां मतदान शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद ही पहुंच गए थे। यह बूथ शर्मा इंटर कॉलेज के बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button