छत्तीसगढ़शहर

Mahila Naxali : DRG जवानों ने ढहाया दो हार्डकोर महिला नक्सलियों का स्मारक

SP बोले- दंतेवाड़ा की ये बदलती हुई तस्वीर है, नक्सल मुक्ति की ओर बढ़ रहा जिला

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Mahila Naxali : नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन ही दंतेवाड़ा पुलिस ने 5 लाख के ईनामी महिला नक्सली का स्मारक ध्वस्त कर दिया। इससे नक्सलियों को यह संदेश भी गया कि पुलिस जवान ऐसे मंसूबे वाले लोगों का जीते जी भी नहीं और मरने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ेगा।

आपको बता दें कि ये दोनों महिला नक्सली वर्ष 2017 में बुरगुम में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने ढेर कर दिया था। जिसके बाद इनकी याद में इनके ही साथियों ने ये शहीद स्मारक (Mahila Naxali) बनवाया था। नक्सलियों का ये शहीद स्मारक जिले के अंदरूनी इलाका रेवाली गांव में बना हुआ था, जिसे डीआरजी के जवानों ने ध्वस्त किया है।

DRG jawans demolished the memorial of two hardcore women Naxalites

सर्चिंग पर निकले जवानों ने ध्वस्त किया स्मारक

28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। जिसे देखते हुए दंतेवाड़ा में भी सुरक्षबलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। मंगलवार की रात से ही डीआरजी के जवान अंदरूनी इलाके के जंगलों में सर्चिंग पर निकले हुए थे। बुधवार की सुबह जवान रेवाली गांव के चिरमुल पारा पहुंचे। जहां सर्चिंग के दौरान जवानों की नजर नक्सलियों के शहीद स्मारक पर पड़ी, जिसे फौरन ध्वस्त कर दिया है। इस तरह नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन पुलिस को पहली सफलता मिली है।

हार्डकोर दो महिला नक्सलियों समेत 5 को मार गिराया

साल 2017 में दंतेवाड़ा जिले के बुरगुम में नक्सलियों की (Mahila Naxali) मौजूदगी की खबर पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षबलों को मौके के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच बुरगुम के जंगल में सुरक्षबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। जवानों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर लिया था। मुठभेड़ में 10 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली बिज्जे व 5 लाख रुपए की इनामी पाले ने जवानों को घंटो छकाया था। लेकिन दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सुरक्षबलों ने बिज्जे और पाले सहित 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

ये है दंतेवाड़ा की बदलती तस्वीर : डॉ अभिषेक पल्लव

दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि, नक्सली (Mahila Naxali) शहीदी सप्ताह में अपने मृत नक्सली साथियों का स्मारक बनवाते थे। लेकिन अब उन्हीं इलाकों में शहीदी सप्ताह में जवान नक्सलियों के स्मारक को तोड़ते हैं। यह दंतेवाड़ा की बदलती हुई तस्वीर है। बुधवार की सुबह भी रेवाली गांव के चिरमुल पारा में डीआरजी के जवानों ने 2 महिला नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त किया है। जल्द ही दंतेवाड़ा जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button