देश मध्यप्रदेश कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का संगठन के सभी पदों से इस्तीफा June 28, 2019 admin भोपाल । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद देश भर में पार्टी में इसकी जिम्मेदारी पर दिख रही ऊहापोह की स्थिति के बीच मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। श्री तन्खा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से संगठन में आमूलचूल परिवर्तन लाने की भी अपील की। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के विधि, सूचना का अधिकार और अन्य विभागों से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि हम सभी को अपने पार्टी पदों से इस्तीफा देते हुए श्री गांधी को अपनी टीम के चयन के लिए मुक्तहस्त दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का स्वागत करते हैं। श्री तन्खा ने श्री गांधी को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि वे पार्टी को एक लड़ाका के तौर पर दोबारा उठ खड़े होने के लिए पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन लाएं। उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में श्री गांधी के साथ हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में श्री तन्खा स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह से जबलपुर संसदीय सीट से चुनाव हार चुके हैं। Tags: VIVEK TANKHA, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का संगठन के सभी पदों से इस्तीफा, भोपाल Continue Reading Previous विधायक आकाश के मामले की सुनवाई आज से भोपाल में शुरु होने की संभावनाNext वृद्धों के लिए राष्ट्रीय निधि, आयोग के गठन की मांग JOIN OUR WHATS APP GROUP More Stories देश नीले ड्रम में 15 टुकड़े…; पुलिस उस समय हैरान रह गई जब उन्हें एक बच्चे का फोन आया… April 12, 2025 navpradesh देश ब्याज दरें घटाने के बाद पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बन रही है एफडी से बेहतर, मिल रहा है ज्यादा ब्याज.. April 12, 2025 navpradesh देश बिजनेस ट्रम्प के टैरिफ पर बोले पीयूष गोयल- बंदूक की नोक पर आत्मसमर्पण नहीं करेगा भारत April 12, 2025 navpradesh देश जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम में मुठभेड़ जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया April 12, 2025 navpradesh दुनिया देश विश्व में सबसे अधिक कचरा कौन सा देश पैदा करता है? 1.43 अरब की आबादी वाले भारत का हिस्सा कितना है? April 11, 2025 navpradesh देश दुनिया भर के 86 देशों की जेलों में 10,152 भारतीय बंद, तीन साल में केवल 8 लोग ही लौट पाए… April 11, 2025 navpradesh Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
भोपाल । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद देश भर में पार्टी में इसकी जिम्मेदारी पर दिख रही ऊहापोह की स्थिति के बीच मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने संगठन से जुड़े सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। श्री तन्खा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से संगठन में आमूलचूल परिवर्तन लाने की भी अपील की। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के विधि, सूचना का अधिकार और अन्य विभागों से इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि हम सभी को अपने पार्टी पदों से इस्तीफा देते हुए श्री गांधी को अपनी टीम के चयन के लिए मुक्तहस्त दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का स्वागत करते हैं। श्री तन्खा ने श्री गांधी को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि वे पार्टी को एक लड़ाका के तौर पर दोबारा उठ खड़े होने के लिए पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन लाएं। उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में श्री गांधी के साथ हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में श्री तन्खा स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह से जबलपुर संसदीय सीट से चुनाव हार चुके हैं।